सारण :पूर्व शिक्षिका के घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति उडा़यी
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़ा गांव में अज्ञात चोरों ने पूर्व शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर स्वर्ण आभूषण कीमती कपड़े सहित लाखों की सम्पत्ति चोरी कर फरार हो गए. जिसको लेकर पूर्व शिक्षिका मीरा देवी के पति अवधेश दुबे ने अमनौर थाने पहुंच पुलिस से उक्त चोरी की जानकारी दी. हालांकि सुचना के घंटों बाद भी अमनौर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. मालूम हो कि उक्त परिवार रांची रहते हैं. हालांकि पन्द्रह दिन पहले ही अपने घर से रांची गये थे. पीड़िता ने बताया कि घर में नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुस चार अलग-अलग कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे आलमीरा व सूटकेस, लोहे का बक्सा को तोड़ कर उसमें रखे लाखों रुपये की स्वर्ण आभूषण, कीमती कपड़े, यूपीएस, बैट्री सहित अन्य सामान चोरी कर ली गई है. स्थानीय ग्रामीणों की सूचना मिलने पर अपने घर पहुंचा तो पाया कि अज्ञात चोरों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है.





Recent Comments