सिवान :जमीनी विवाद में दो गुटों में हिंसक झड़प, दो घायल 
सिसवन से सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट 

सिसवन ( सिवान ) : स्थानीय थाने के चटेया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई दो गुटों में हुई मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज रेफरल अस्पताल सिसवन में कराया गया।घायलों में चटेया निवासी भिखन यादव एवं महेन्द्र यादव बताये जाते हैं।  जिसको लेकर  सिसवन थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। सिसवन पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की कर कार्रवाई की जाएगी।