सारण :पूर्व मुखिया रामकृपाल राय का निधन
परसा-
दरियापुर प्रखण्ड क्षेत्र के रामपुर जैती गांव निवासी 102 वर्षीय पूर्व मुखिया रामकृपाल राय का मंगलवार को निधन हो गया। रामपुर मुजौना पंचायत का 40 साल तक मुखिया रहे थे।उनका अंतिम संस्कार पुत्र प्रो सुनील कुमार के द्वारा आमी घाट पर किया गया।सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगदम्बा देवी मुखिया प्रतिनिधि अनिल पाण्डेय लक्ष्मण शर्मा आदि ने गहरी सम्वेदना व्यक्त की है।