गोपालगंज :दहेज के लिए हुई थी महिला की हत्या , तीन लोगो पर प्राथमिकी
माझा ( गोपालगंज) :—- स्थानीय मांझा थाना क्षेत्र के शेखटोली गांव निवासी प्रीति कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर इस महिला की हत्या कर शव को फंदे में लटका दिया गया था। इस घटना को लेकर मृतका के चाचा ने मांझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें मृतका के देवर, सास तथा जेठानी को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी प्रीति कुमारी की शादी सात माह पूर्व मांझा थाना क्षेत्र के शेख टोली गांव निवासी र¨वद्र प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रीति कुमारी के पति र¨वद्र प्रसाद बाहर कमाने चले गए। घर पर प्रीति कुमारी अपनी सास रामपति देवी, देवर धर्मेंद्र कुमार तथा जेठानी के साथ रह रही थीं। इसी बीच बुधवार को प्रीति कुमारी की सास रामपति खेल में आलू कोड़ने गई थीं। घर में प्रीति अकेली थीं। कुछ देर बाद खेत से वापस आने पर सास ने घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया। ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़ कर उन्होंने देखा तो प्रीति कुमारी का शव फंदे में लटका हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तब प्रीति द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात सामने आई थी। लेकिन बीच मांझा थाना पहुंचे प्रीति कुमारी के चाचा सुभाष सिंह ने अपनी भतीजी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें मृतका की सास रामपति देवी, देवर धर्मेंद्र कुमार तथा जेठानी को आरोपित किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक, सोने की चेन तथा एक लाख रुपया की मांग पूरी नहीं होने पर प्रीति कुमारी की हत्या कर शव को फंदा पर लटका दिया गया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Recent Comments