जीवन का रक्षक है शुद्ध जल 
– डाॅ आर एन ओझा 

बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 
– 
 मैरवा – थाना  क्षेत्र के करछुई बाजार में गुरुवार को मैरवा चिकित्सा पदाधिकारी आर एन ओझा  ने यश मिनिरल वाटर प्लांट का उद्घाटन फीता काट करते हुवे  कहा कि शुद्ध जल जीवन का रक्षक है उन्होंने ने बताया कि आज जल का निचला स्तर बहुत दूषित हो गया है इसलिये पानी को शुद्ध व् स्वच्छ रखकर पीना लाभदायक है उन्होंने आगे कहा कि जीवन बहुत अनमोल है इसको स्वस्थ्य रखने में शुद्ध जल की महती भूमिका है ।उन्होंने सलाह दिया की बरसात में सबको गरम् जल पीना चाहिए ।इस मौके पर डा कौशल किशोर श्रीवास्तव ,मोतीचंद जयसवाल ,चन्दन कुमार ,अमरजीत जयसवाल सहित  काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे  ।