पटना SSP मनुमहाराज ने बाइक गिरोह को धर दबोचा
#रिपोर्ट – सन्नी भगत

पटना: कोतवाली थाने की पुलिस ने रिटर्न्स ऑफ रॉकर बाइकर गिरोह के सरगना विनायक रॉकर, उर्फ राहुल सिंह उर्फ चीकू को उसके साथी आशुतोष के साथ गिरफ्तार कर लिया। विनायक शनिवार को ही दिल्ली से इंडीगो की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट उतरा था। इधर एसएसपी मनु महाराज को सूचना मिल गई थी कि बाइकर्स गैंग कोतवाली इलाके में देर रात किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।