सारण :पिकअप भान व बाइक की ठोकर से बाइक सवार दो युवक घायल
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर – भेल्दी मुख्य सड़क प्रखंड मुख्यालय के पास एक पिकअप व बाइक की ठोकर लगने से बाइक सवार सहित दो युवक घायल हुए. जिसका उपचार अमनौर स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया. घायलों में गरखा थाना क्षेत्र के अक्तियारपुर गांव निवासी अनिल कुमार व उसके चचेरे भाई राजकिशोर साह बताये गये हैं.