सारण :शराब संग दो गिरफ्तार
——-
अमित कु की रिपोर्ट
——
लहलादपुर(सारण)
सारण जिले कि जनता बाजार पुलिस ने गुरुवार कि रात्रि अवैध शराब संग दो युवकों को गिरफ्तार किया। धंधेबाज बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर कराह गांव के गनपत सिंह का पुत्र ननहकि सिंह व खाकी मठिया के बैजनाथ प्रसाद का पुत्र मनोज प्रसाद है। पकड़े गये युवकों के पास से एक मैजिक वाहन व अंग्रेजी शराब से भड़ी हुई छोटी बड़ी करीब तीन सौ बोतलें बरामद हुई है। दोनों युवक बनियापुर थाना क्षेत्र से शराब कि खेप सीवान जिले के सिकटिया बाजार ले जा रहे थे। पुलिस ने धंधेबाजो को ताजपुर गांव के शिव मंदिर के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। धंधेबाजो ने पहले पुलिस को चकमा दिया व फिर गाड़ी ले भाग निकले। पुलिस ने करीब चार किलोमीटर पीछा कर उन्हे पकड़ा है। पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है और धंधेबाजो को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि धंधेबाजो ने कुछ सफेदपोशों का नाम लिया है सबूत मिलने के बाद उन्हे भी पकड़ा जायेगा। मौके पर दरोगा जशीराम दुबे, भगवान सिंह, रमाशीष प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।




Recent Comments