सारण :पानापुर के प्रशिक्षण सत्र में बोले बीडीओ : आपदा से बचाव के लिए प्रशिक्षण जरूरी

पानापुर (सारण) शुक्रवार को प्रखंड सभागार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का उद्घाटन बीडीओ शशिभूषण साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा कि पानापुर का इलाका आपदा से अधिक प्रभावित होता है। कभी यह बाढ़ की चपेट में आ जाता है; तो कभी यहां नाव हादसा जैसी अप्रिय घटना होती रहती है। इसलिए आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रशिक्षण का लाभ आपके परिवार व समाज दोनों को मिलेगा।बीडीओ ने बताया ट्रेनिंग ले रहे जनप्रतिनिधियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रत्येक प्रशिक्षु को सौ रूपये की दर से यात्रा भत्ता दिया जायेगा। मौके पर प्रशिक्षक मुखिया अनिल कुमार, सरपंच किस्मातो देवी दर्जनो प्रशिक्षु मौजूद रहे।