सारण :परसा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित


परसा:प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रखंड के बनौता पंचायत में बी एस एच पी ग्रामीण गैस वितरक परसा द्वारा एक दिवसीय शिविर आयोजित कर गरीब परिवार के 94 महिलाओ के बिच निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण मुखिया श्वेता देवी संचालक विनोद दास प्रभात दुबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस दौरान मुखिया श्वेता देवी ने उपस्थित सभी लाभुको को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से मिलने वाली लाभ के सम्बन्ध में जनकारी दी।तथा मुखिया ने कही कि प्रधानमंत्री के इस जन कल्याणकारी योजना से खाना बनाने से हो रही महिलाओ को परेशानी से मुक्ति मिल रही है।वही मुखिया ने गैस उपयोग करने की महिलाओ को गुड़ सिखाई।वही गैस एजेंसी संचालक विनोद दास ने कहा कि पीएम उज्ज्वला योजना के तहत पंचायत क्षेत्र के चयनित 94 गरीब परिवार के महिलाओ के वीच निःशुल्क गैस कनेक्शन रेगुलेटर चूल्हा पाईप गैस सिलेंडर आदि प्रदान करने की बाते कही।उन्होंने गैस उपयोग के लिए बिशेष जनकारी दिया।गैस वितरण कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे शैलेश राय वार्ड सदस्य बालेश्वर राम शेतु दुबे उपमुखिया डबलु साह सरपंच मदन कुमार मिश्रा अनिल तिवारी फुला देवी सोनी देवी सुगि देवी आदि उपस्थित थे।
सारण :परसा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित




Recent Comments