सारण :इसुआपुर में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित


#रिपोर्ट-अजहर करीम /इसुआपुर:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के आलोक में प्रखंड परिसर में किसान कल्याण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला के माध्यम से किसानों की आमदनी दुगुनी करने के लिए कृषि विभाग के साथ-साथ पशुपालन, मतष्यपालन आदि विभागों के साथ रणनीति बनाई गई। बैठक में बीडीओ डॉ अखिलेश कुमार, कृषि पदाधिकारी राजनारायण प्रसाद , मुखिया राजकिशोर सिंह, कृषि समन्वयक उदय शंकर सिंह, जीप सदस्या गीतासगर राम, बीडीसी मुकेश कुमार चौरसिया, अजय राय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।