समस्तीपुर:माकपा के सक्रिय नेता कॉ राजा राम सिंह का हृदयाघात से निधन, शव यात्रा में उमड़ी भीड़

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर चोरा टभका पंचायत के चांदसुरारी निवासी माकपा के सक्रिय नेता कॉ राजा राम सिंह का निधन हृदय गति रुक जाने से हो गया सब की खुशी और गम में साथ देने वाले समाज के खुशमिजाज हंसमुख व्यक्तित्व के धनी ,न्याय प्रिय ,समाजसेवक सबको रुलाते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिये 54 वर्षीय राजाराम सिंह 1985 से सीपीआईएम पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे पूरी जिंदगी पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहे इनके पास मदद के लिए जो भी गया किसी को निराश नहीं किया उनके निधन की खबर सुनकर हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए निवास स्थान चाँदसुरारी गाँव में उमड़ पड़े ।
सब नम आंखों से अंतिम विदाई दिया विदाई देने वाले में माकपा के पूर्व विधायक कॉ रामदेव वर्मा, राज्य सचिव मंडल सदस्य कॉ अजय कुमार, जिला सचिव रामाश्रय महतो ,पूर्व जिला मंत्री रामदयाल भारती ,DYFI जिला मंत्री महेश कुमार ,अंचल सचिव अजय कुमार ,कृष्णमूर्ति ,विश्वनाथ महतो, श्याम किशोर कमल, ललन सिंह, बबलू कुमार, सिया प्रसाद यादव, क्रांति कुमार, डॉ विष्णुदेव सिंह, रामाश्रय सिंह ,राम पुनीत वर्मा ,योग बाबा चंदन देव, मुखिया सुलेखा कुमारी पंचायत समिति सदस्य कॉ गजाधर पासवान, बड़े पुत्र आलोक कुमार,पंकज कुमार सहित हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किए।