सारण :परसा में स्नातक पार्ट थ्री का परीक्षा दूसरे दिन भी कदाचार मुक्त सम्पन्न


परसा:जेपी विश्वविद्यालय के अनिभूत इकाई प्रभु नाथ कॉलेज में चल रही स्नातक खंड तीन के परीक्षा के दूसरे दिन हिंदी विषय की परीक्षा केंद्राधीक्षक सह प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम तथा परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय सिंह की देख रेख में सीसीटीवी के निगरानी में कदाचारमुक्त शांति पूर्ण रूप परीक्षा सम्पन हुआ।दूसरे दिन हिंदी परीक्षा में कुल 125 छात्र छात्राओ ने भाग लिया।प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम ने बताया कि कुलपति और बिभागीय दिशानिर्देश के आलोक में सभी कमरा को सीसीटीवी कैमरा से लैश कर छात्रो पर निगरानी किया जा रहा है।महिला पुलिस बल और प्रशासनिक ब्यवस्था के साथ केंद्र वीक्षकों द्वारा परीक्षा की नगरानी किया जा रहा है।एक बेंच पर एक छात्र को बैठाया गया है।ताकि नकल पर अंकुश लगाया जा सके।परीक्षा केंद्र पर छात्रो के साथ आने वाले अभिभावको को कॉलेज कैम्पस से सौ फिट की दुरी तक धरा 144 लागु किया गया है।इस मौके पर डॉ अनिता कुमारी प्रो चन्दन कुमार गुप्ता प्रो सौरभ आर्यभट संजय कुमार छात्र संघ अध्यक्ष सिकेन्द्र कुमार राय रवि शंकर अनिल तिवारी शशि कुमार आदि उपस्थित थे।
सारण :परसा में स्नातक पार्ट थ्री का परीक्षा दूसरे दिन भी कदाचार मुक्त सम्पन्न




Recent Comments