सारण :परसा प्रखंड को ओडीएफ कराने की तैयारी में जुटे पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि
#31मार्च तक प्रखंड को खुले में शौच मुक्त करना पदाधिकारियो के लिए है चुनौती
#रिपोर्ट -दीपक कु सिंह /परसा

पारसा-केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोहिया स्वच्छ भारत मिशन अभियान योजना के अंतर्गत प्रखंड को ओडीएफ कराने के लिए चयनित किया गया है।प्रखंड के तेरह पंचायतो में लगभग 18 हजार घर है।जिसमे लगभग 32 सौ परिवार के पास पूर्व से शौचालय उपलब्ध है।लगभग 14 हजार 8 सौ शौचालय से वंचित परिवार है।कुछ अधूरे निर्मित शौचालय है।जो निर्माणधीन है।प्रखंड क्षेत्र में बड़े ही जोड़ तोड़ से शौचालय निर्माण का काम चल रही है।सूचि के अधार पर शौचालय से वंचित परिवार को शौचालय का निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
*प्रखंड को ओडीएफ बनाने के लिए पदाधिकारी और कर्मचारियो में बढ़ी सरगर्मी*
जिले के परसा प्रखंड को ओडीएफ कराने के लिए डीएम के निर्देश मिलते ही बीडीओ समेत कर्मचारियो के बीच सरगर्मी तेज हो गयी है।प्रखंड को ओडीएफ बनाने के निर्देश पर बीडीओ धर्मबीर कुमार द्वारा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो की बैठक जागरूकता रैली तथा प्रचार प्रसार का दौर शुरू कर दिया गया है।समय सिमा अंतर्गत कार्य पूर्ण कराने को लेकर पदाधिकारियो के बिच बेचैनी बढ़ गई है।पदाधिकारी तथा कर्मचारी रात दिन एक कर समय सिमा के अंतर्गत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे है।
*डीएम समेत कई पदाधिकारी ने किया प्रखंड का दौड़ा*
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड को खुले में शौच मुक्त करने की घोषणा और मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए डीएम हरिहर प्रसाद डीडीसी रौशन कुशवाहा आदि ने प्रखंड का दौड़ा कर ओडीएफ के लिए चल रही कार्यक्रम और कार्यो की सम्बंधित पदाधिकारी से जनकारी लिया।साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामीण जनता जनप्रतिनिधि को सहयोग करने का अपील किया।डीएम तथा डीडीसी के निर्देश के आलोक में ओडीएफ को लेकर प्रखंड मुख्यालय समेत कई पंचायतो में लोगो को जागरूक करने के उदेशय से कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बिशेष प्रचार प्रसार के लिए नुकड़ नाटक जागरूकता रैली प्रिंटिंग टोपी दीवाल पर स्लोगन लेखन तथा शोशल मिडिया से ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
*शौचालय निर्माण के लिए सरकार से अनुदान देने का है प्रवधान*
बीडीओ धर्मबीर कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा सूबे में चलाई जा रही लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत शौचालय निर्माण में जिले के परसा प्रखंड को ओडीएफ बनाने के लिए डीएम के जारी निर्देश के अनुसार शौचालय से वंचित परिवार को शौचालय निर्माण कराने पर सरकार द्वारा अनुदान राशि दिए जाने का प्रवधान है।प्रत्येक परिवार को 12 हजार रूपये अनुदान राशि के रूप में निर्गत किया जायेगा।
*क्या कहते है बीडीओ धर्मबीर कुमार*
परसा प्रखंड को ओडीएफ करने की घोषणा पर 31 मार्च के पहले सभी पंचायतो में शौचालय से वंचित परिवार को शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है।प्रखंड के सभी पंचायतो में ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है तथा पंचायतों में युद्धस्तर पर शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है।प्रखंड क्षेत्र में पहले से निर्मित शौचालय ओडीएफ में मददगार साबित होगी।प्रखंड को समय सिमा अंतर्गत ओडीएफ करने का प्रयास किया जा रहा है।