बेतिया – बगहा :– • खुले में सौच मुक्त बड़ी जोरो से हो रहा शौचालय निर्माण कार्य *

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
नगरपरिषद बगहा अंतर्गत एक बार फिर राजकीय मध्य बि० नरईपुर में शौचालय का निर्माण का आवेदन जामा कराया गया जो व्यक्ति अभी तक नहीं किए थे आवेदन उनके लिए फिर से एक बार कैम्प लगाकर सुनहरा मौका मिला व्यक्तिगत शौचायल का लाभ प्राप्त बिशेष वार्ड स्तरीय एंव निकाय स्तर पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया जो की आज दिनांक 10-03-2018 तक जारी रहेगा ! इस आवेदन को जमा करने के लिए नरईपुर वार्ड संख्या 11 के ग्रामीण भारी मात्रा में आ कर आवेदन जमा किये जो की सुबह 10 बजे से लेकर देर साम 05 बजे तक लिया जाएगा आवेदन जमा करने वाले नगर परिषद् कर्मी विकास मित्र रोहित राम ने बताये की जैसे की हम सभी को यह बात जरुर पता होगा की स्वच्छ भारत मिशन योजना सरकार ने इसलिए बनाई है ! ताकि खुले में सौच करना मुक्त हो जाए जो व्यक्ति इस आवेदन को जमा कर के और शौचालय बनवा लेते है ! उनको सरकार के तरफ से 12000/- बारह हजार रुपए मुहाव्जा के रूप में दिया जायेगा जो की दो किस्तों में मिलेगा (1) क़िस्त 7500/- सात हजार पांच सौ (2) क़िस्त 4500 चार हजार पांच सौ रुपए लाभार्थी के बैंक खाता में चला जायेगा ! आवेदन करने हेतु शौचालय फॉर्म , अधार कार्ड ,राशन कार्ड ,जमीन का रशीद ,जनगणना ड्राफ सूचि , बैंक पासबुक इन सभी का एक एक छाया प्रति साथ में फोटो लग रहा है ! जिस व्यक्ति का आवेदन जमा नहीं हुआ है वह अपना आवेदन आज जमा कर ले यह शहरी क्षेत्र में सभी वार्डो में उपलब्ध है !