​नरकटियागंज:- अभाविप नगर मंत्री रौशन कुमार के अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री एवम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया गया पुतला दहन 

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉
आज पुरे बिहार के इंटर रिजल्ट में भारी गड़बड़ी जानबूझकर छात्रों को फेल करने के खिलाफ बिहार में शिक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज अभाविप नगर इकाई नरकटियागंज इकाई के द्वारा शिक्षा मंत्री एवम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन हाई स्कूल शहीद चौक पे किया गया । पुतला दहन के साथ साथ चक्का जाम भी किया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के मांग प्रशासन द्वारा SDO को बुलाने की बात कहा गया पर 1 घण्टे में SDO नही आए तब जाके हाई स्कूल चौक पे दुबारा रॉड जाम किया गया। बाद में CO आए और कल SDO से मुलाकात की बात कही तब जाके जाम टुटा। 

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी माँग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई बिहार सरकार जवाब दो छात्रों के खराब रिजल्ट का हिसाब दो  के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो छात्र विरोधी शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो  शिक्षा का हाल है बेहाल जवाब दो बिहार सरकार छात्र उठा है अब ललकार नहीं सहेगा छात्रों के साथ अन्याय  सरकार तेरी तानाशाही नहीं चलेगी आदि के नारे लगाए इस का नेतृत्व नगर मंत्री रौशन कुमार  ने किया ।इस अवसर पे रौशन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार बिहार के छात्रों के साथ अन्याय कर रही है जिस तरह आठ लाख छात्रों को इंटर मे फेल किया गया है इससे साफ जाहिर होता है कि शिक्षा मंत्री छात्र विरोधी है जिस तरह इंटर की काँपी जाँच प्राथमिक शिक्षकों से करवाई गई  उसी से सरकार के मंशा पर सवाल खड़े होते हैं अयोग्य शिक्षकों के दारा करवाई गई जिस विषय के शिक्षक जानकार नहीं है उस विषय की काँपी की मूल्यांकन उस शिक्षक से करवाई गई जानबूझकर छात्रों को फेल किया गया है छात्र जो दिन रात मेहनत कर पढ़ाई कर रहे थे उनके साथ मजाक किया गया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा इस अवसर पर कार्यालय मंत्री सागर राज  एवं नगर कार्यकारणी परिषद सदस्य चन्दन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार को शिक्षा में सुधार को मतलब नहीं है बारह लाख में से आठ लाख छात्र कैसे फेल कर गए सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया  परिषद् माँग करती है कि फिर से इंटर के काँपी मूल्यांकन करवाए छात्र विरोधी शिक्षा मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए   इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी प्रीतम राज  एवं नगर सह मंत्री शिवांशु तिवारी ने कहा कि सरकार कहती है कि परीक्षा में कड़ाई के चलते छात्र फेल हो गए तो सरकार बताए कि छात्रों को अच्छी शिक्षा क्यों नहीं दी गई    आज बिहार के सरकारी स्कूलों एवं कालेज में पठन पाठन बिल्कुल ठप पड़ा है पुरी तरह से शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गया है अयोग्य शिक्षकों के दारा छात्रों को पढ़ाई जाती है ।
सरकार जिस तरह शराब बंदी को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया उसी तरह शिक्षा में सुधार को लेकर सरकार क्यों नहीं ठोस पहल कर रही है सरकार शिक्षा में सुधार पर ध्यान ना देकर सिर्फ शिक्षा में भ्रष्टाचार पर ध्यान दे रही है बिहार में रोज एक से एक घोटाले हो रहे हैं छात्र विरोधी सरकार के खिलाफ परिषद् आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी परिषद् माँग करती है कि जल्द से जल्द फिर से इंटर के काँपी मूल्यांकन करवाए जाए तथा दोषी शिक्षा मंत्री को हटाया जाए नहीं तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी  कल यानी १ जून को पुरे बिहार में काला दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर शोलजर कुमार,अभिषेक कुमार,कुणाल कुमार,अभिजीत कुमार,गोलू कुमार,नन्हे कुमार,चन्दन शीलकी,मिंकू कुमार,विवेक वर्मा,हरी भूषण झा,धीरज कुमार,शुभम कुमार,नवनीत कुमार,इरशाद आलम,गुड्डू कुमार, राहुल कुमार, राजू कुमार, लालबाबू कुमार, विक्की कुमार,राहुल मिश्र, इम्तेयाज कुमार, शिवम कुमार यादव, अभिजीत कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता इस पुतला दहन एवम चक्का जाम को सफल बनाया और साथ में सभी ने एक सुर में कहा कि अगर जल्द से सुधार न हुआ तो ये एक बड़े जनांदोलन का रूप ले लेगी जो इस सरकार का पतन का कारण बनेगी।
 भवदीय
रौशन कुमार
नगर मंत्री
ABVP