वैशाली :राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक सम्पन्न
#रिपोर्ट -राजा बाबू

हाजीपुर
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर वैशाली में हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने किया । बैठक में 24 मार्च को सम्राट अशोक की जयंती श्री कृष्ण मेमोरियल हाँल पटना में मनाने एवं 11 अप्रैल को सावित्री बाई फुले महात्मा फुले जयंती के अवसर पर “शिक्षा सुधार पुस्तक उपहार” द्वारा निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा की गई । संगठन एवं सदस्यता विशेष के संबंध में चर्चा करते हुए संगठन के एवं सभी प्रकोष्ठों को मजबूत बनाने कि रणनीति तैयार की गई । रालोसपा सुप्रीमों सह मानव संसाधन विकास मंत्री माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी द्वारा तमाम घोषित कार्यक्रम में बढ़-चढ़ के उपस्थित होने की अपील की गयी । ईस कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव,जहांगीर खान अपनी बात रखते हुए सम्राट अशोक की जयंती पर वैशाली से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की । जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से अहवाहन किया की वैशाली जिला से माननीय श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी की हाथों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं । जबतक सत्ता की एक नम्बर की कुर्सी पर बैठा नही देते वैशाली की कार्यकर्ता चैन से बैठने वाले नही है । ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिंह,प्रदेश महासचिव ब्रजेन्द्र कुमार पप्पु, नागेशर राय, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई0 मनोज कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ज्वाला प्रसाद सिंह, टेकनारायण सिंह, शिव संकर सिंह, अखिलदेव सिंह, रामसिंहासन सिंह, नितीश कुमार, लालदेव राम, राजकुमार सिंह, मिथलेश कुमार, सर्वेश कुमार, पंकज साह, चन्दन कुमार श्रीवास्तव, मंजय कुशवाहा,उपेन्द्र शर्मा, दिग्विजय सिंह, अरविंद कुमार, बरूण पासवान, शत्रुधन गुप्ता, बबलू खाँ , गुड्डु कुमार, चन्दन कुशवाहा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें ।