सारण:चोरी की दो बाइक बरामद 


मढ़ौरा (सारण)
पिछले दो दिन में मुख्य बाजार से दो बाइक के उठा लेने के बाद पुलिस ने तेजी से सक्रियता दिखाते हुए दोनों बाइक बरामद कर लिया है I हालांकि मामले में चोर पुलिस के पकड़ में नहीं आ सके हैI बरामद  बाइक हीरो हौंडा का पैशन बताया गया है, इसमें दो दिनो मे लगातर दो बाइक  एक को एलआईसी के निचे से तथा दुसरे को पुरानी गोला से चोरों ने दिन-दहारे उठा लिया थाI

चोरी की जानकारी के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंदु ने अपने सूत्रों को सक्रिय कर घेराबंदी शुरू कर दी थी I पुलिस की बढ़ी दबिश और छापामारी से परेशान अपराधियों ने दोनों बाइक को शहर से सटे राहीमपुर और धेनुकी सरकारी गाछी के सुनसान स्थानों पर लावारिस फेक कर भाग निकले I सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बाइक को बरामद कर लिया है I थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चोरी करने वाले गिरोह के टोह में लगी है I कुछ महत्वपूर्ण सूत्र हाथ लगे है जल्दी ही गिरोह से जुड़े अपराधियों की गिरफ़्तारी होगी I