सारण :पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया मुहिम अब भजौना गांव में भी

छपरा दिनांक 11 फरवरी 2018
युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया का निशुल्क शिक्षा केंद्र पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया की शुरुआत माझी प्रखंड के भजौना गांव में युवा सदस्य मनीष कुमार सिंह एवं टीम के नेतृत्व में गांव के मुखिया प्रमेंद्र कुमार सिंह उर्फ मनीष सिंह, शिक्षक ब्रजकिशोर सिंह एवं संस्था के अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी अवार्डी मंटू कुमार यादव ने संयुक्त रुप से फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत किया । तत्पश्चात आईजी अवार्डी मंटू कुमार यादव ने अपने संबोधन भाषण में सामाजिक कुरीतियों से उबरने एवं वर्तमान युवाओं को राष्ट्र निर्माण हेतु एक घंटा देह को एवं एक घंटा देश को देने की अपील की ताकि हमारा राष्ट्र मजबूत एवं सुंदर बने तथा ग्रामीण शिक्षक कमल किशोर सिंह ने टीम की इस पहल को सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की टीम समाज सेवा का बीड़ा उठाए अनल पथ पर चल रही है जिससे हमारा समाज जरूर बदलेगा एवं गांव के मुखिया प्रमेंद्र कुमार उर्फ मनीष सिंह ने आशीष वचन देते हुए कहा कि शिक्षा सेवा प्रकाश से बच्चों का भविष्य सवरेगा । वहीं बैंक से सेवानिवृत्त हीरा सिंह ने बच्चों को एक घंटा पढ़ाने एवं अध्यात्म ज्ञान सिखाने की बात कहीं । तत्पश्चात ग्रामीण बच्चों में अनामिका कुमारी बेटियों पर कविता पाठ किया आदित्य राज ने दहेज प्रथा पर भाषण से सभी को भावुक किया । मौके पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

इस मौके पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के युवा सदस्यों में रंजीत कुमार मक्केश्वर पंडित मोहम्मद शमशाद किशन कुमार रितेश कुमार सोनू अभिषेक तथा ग्रामीणों में उपस्थित रितेश कुमार मुकेश कुमार अजय सिंह रविंद्र सिंह वीरेंद्र सिंह छोटन कुमार मृणाल अनुराग गोपाल साह दीनानाथ सिंह अंजनी कुमार कुमार सलमा बीबी चंद्रमा शर्मा विपिन सिंह विश्वनाथ सिंह आदि मौजूद थे ।




Recent Comments