सारण :वामपंथ सहित दर्जनों छात्र संगठनों ने चुनाव को कहा वाय-वाय
#संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय छात्र संघ मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बैठक कर यह जानकारी दी कि छात्रसंघ चुनाव में हो रही घोर अनियमितता असंवैधानिक तरीके से पक्षपात कर किसी खास छात्र संगठन को फायदा पहुंचाने के लिए असंवैधानिक तरीका अपनायी गयी है जो घोर छात्र विरोधी एवं निंदनीय है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्यासी की 75 % उपस्थिति तय की हैं जब की जय प्रकाश विश्वविद्यालय मे ऐसे कोई संकाय एवं कॉलेज है जहाँ पर शिक्षक नहीं है और वहां के छात्रों की लोकतांत्रिक अधिकार का हनन छात्र संघर्ष मोर्चा बर्दाश्त न करते हुए चुनाव का बहिष्कार किया है तथा जे पी यू कि किसी भी विभाग अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्राचार्य द्वारा अगर फर्जी तरीके से उपस्थिति बनाकर प्रत्याशियों का नामांकन बैध किया जाता है तो छात्र संघर्ष मोर्चा कानून का सहारा लेगी एवं छात्र संघ चुनाव में एक तरफ निर्धारित नामांकन की सीट से ज्यादा पंजीयन राजभवन करने को तैयार नहीं है और विश्वविद्यालय प्रशासन उनको मतदाता बनाकर के छात्रों का भविष्य अंधकार की तरफ धकेल रही है इन सभी मुद्दों को लेकर जल्द ही छात्र संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में जन आंदोलन का आगाज होगा इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रेम सिंह छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव शैख़ नौसाद, जितेंद्र कुमार ए आई एस एफ के जिला सचिव राहुल कुमार यादव के एस एफ आई के जिला सचिव शैलेंद्र यादव अंबेडकरवादी छात्र संगठन केजितेंद्र बैठा एन एस यू आई क़े कुणाल सिंह ए आई एस ए के अनुज कुमार दास बसपा के कृष्ण कुमार राम छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक सभी छात्रो का पंजीयन एवं परीक्षा संबंधी समस्या का समाधान नही होगा तबतक हम लोग चुनाव में शामिल नही होंगे




Recent Comments