तरैया :पंचायत सचिव और आवास सहायक बनकर इंदिरा आवास के नाम पर ठगे 19 हजार रुपये
तरैया:23अप्रैल2018:
पचभिण्डा पंचायत में ग्राम पंचायत सचिव और आवास सहायक बनकर एक लाभुक से 19000 रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है।पिड़ित पचभिण्डा निवासी रमेश राउत है।जिसके पत्नी सुमित्रा देवी के मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन किया और बोला कि मैं प्रखण्ड कार्यालय से बोल रहा हूँ आपका इंदिरा आवास चयन सूची में नाम है अगर घर बनवाना है तो कुछ खर्चा-बरचा लगता है।भेंट कर लीजिए इस पर महिला ने कहा कि मेरे घर पर कोई नही है मेरा पति बाहर रहता है।फिर महिला ने उसे अपने पति का नम्बर दे दिया।महिला का पति हरियाणा के गुड़गांव में सिक्युरिटी गार्ड का काम करता है।जिसके मोबाइल नम्बर 9540423832 पर उक्त व्यक्ति ने मोबाईल नम्बर 9113797231 से फोन किया और बोला कि मैं पचभिंडा पंचायत का आवास सहायक बोल रहा हूँ तुम्हारा इन्दिरा आवास होने वाला है अगर शीघ्र भेट नही करोगे तो तुम्हारा कागज पेंडिंग चला जायेगा।अगर कुछ खर्च करोगे तो तुम्हारा कागज बचेगा नही तो रिजेक्ट हो जायेगा।इस पर लाभुक ने कहा कि मैं हरियाणा में हूँ तो रुपया कैसे दूँगा।इस पर उस व्यक्ति ने पीएनबी का एक खाता नम्बर 6006000100007006 दिया और नाम विनोध कुमार बताया जिसमे 5000 हजार रुपये डालने को कहा जिस पर उक्त व्यक्ति ने उसके खाते में 07 अप्रैल को पाँच हजार रुपया डाल दिया।फिर उक्त व्यक्ति ने कभी अपने को पंचायत सचिव उमाशंकर तो कभी आवास सहायक रवि कुमार बताकर मोबाईल नम्बर 9709863540 और 8709844739 से बार-बार लाभुक को फोन कर घर और शौचालय का लालच देकर झांसे में लेकर उक्त एकांउन्ट में 09 अप्रैल को चार हजार और 13 अप्रैल को दस हजार रुपया डलवा लिया।फिर बोला कि अब आपका काम हो जायेगा।दो दिन बाद पीएनबी मुरलीपुर में मिलिए।इस पर लाभुक 15 अप्रैल को हरियाणा से अपने गाँव पचभिंडा चल दिया।16 अप्रैल को घर आकर जब पीएनबी मुरलीपुर पहुँचकर फोन किया तो उक्त व्यक्ति बोला कि अभी प्रखण्ड कार्यालय में हूँ।जब लाभुक प्रखण्ड कार्यालय गया तो बोला कि अभी छुट्टी में हूँ।अब लाभुक बैंक से लेकर प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगा रहा है।और अब उस नम्बर पर फोन लगाने पर कोई रिसिव नही कर रहा है।