सीवान : बस से टक्कर में पिकअप चालक सहित दो घायल
#घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, करीब दो घंटे तक आवागमन रहा बाधित
#थानाध्यक्ष, सीओ एवं मुखिया ने मिलकर जाम को हटाया
#दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया
बसंतपुर (सिवान) :
थाना क्षेत्र के बरवां गांव के पास बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बस ने मैक्सिको पिकअप में टक्कर मार दी। इससे
पिकअप पर सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस कारण करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष, सीओ एवं मुखिया ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया।
बताया गया कि इंद्रजीत बस मलमलिया से महम्मदपुर की तरफ जा रही थी। जब बरवां कला के पास पहुंची, तब ईंख से लदे ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे निकल ही रही थी, तभी महम्मदपुर की तरफ से आ रही मैक्सिमो पिकअप को सामने से टक्कर मार दी। इसमें पिकअप का पटना निवासी चालक सोनू कुमार (26) तथा एक छपरा के कोपा थाना के रेवाड़ी मठिया निवासी विक्की कुमार राय (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप
का चालक माल खाली कर पटना जा रहा था, उसी समय दुर्घटना हो गई।
दोनों घायलों को बसंतपुर पीएचसी में पहुंचाया। बस के चालक तथा अन्य कर्मी घटना के बाद फरार हो गए। बस से उतर कर यात्री भी चले गए।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष उदय कुमार, सीओ रंजीत कुमार, उप प्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया मुकेश कुमार सुमन ने मौके पर जाकर लोगों को समझाकर जाम हटवाया। जाम के कारण दो घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा। इसइस दौरान दोनों तरफ से सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस ने बस और पिकअप को जब्त कर लिया है।




Recent Comments