कब मिलेगा काम

राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट
” दैनिक खोज खबर “बारां 16 मार्च । रामपुर टोडिया पंचायत के गांव जनकपुर के लोगो को लंबे समय मनरेगा में काम रोजगार नही मिल रहा है । लोगों ने बताया कि कई बार आवेदन भी किये जा चुके है । उसके बाद भी ग्राम पंचायत द्वारा जनकपुर में मनरेगा का काम चालू नही किया गया है । श्रमिकों ने बताया कि लंबे से इस गांव में काम बंद है । उन्होंने बताया कि कई बार अवगत कराया जा चूका है । उसके बाद भी काम नही दिया जा रहा है । रोजगार के आभाव में लोग परेशान हैं । उन्होंने गांव जनकपुर में मनरेगा में काम देने की मांग की है । काम नही मिलने के कारण लोग पलायन पर चले जाते हे । उन्होंने बताया कि लोग ठाले बैठे है । जबकि टोडिया पंचायत मुख्यालय पर काम चल रहा है । उसके बाद भी जनकपुर में लोगो को कम नही नही दिया जा रहा है ।
 काम नही देने पर आंदोलन की चेतावनी दी है । मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी भरत गौतम ने बताया कि जिस गांव पंचायत से डिमांड आ रही है । वहाँ बराबर काम दिया जा रहा है । जनकपुर में भी लोगो को अगले सप्ताह में मस्टरोल जारी कर दी जावेगी ।