सारण :घटिया केबल लगाने पर ग्रामीण भड़के 
——-
अमित कु की रिपोर्ट 
——-
लहलादपुर
दयालपुर पंचायत के कुंवर टोला में बिजली सप्लाई के लिये खम्भे पर घटिया केबल लगाये जाने पर ग्रामीण भड़क गये। केबल कि गुणवत्ता को ले ग्रामीणों ने जम कर बवाल काटा व विरोध किया। ग्रामीणों के तेवर देख मौके से ठेकेदार भाग निकला व थाना पहुंच सुरक्षा कि गुहार लगायी। ग्रामीणों का दो टुक कहना था कि लगाये गये केबल कभी भी टूट कर गिर सकते है। केबल को कई जगहों पर जोड़ा गया है वे अधिक लोड सह नही पायेंगे। पुलिस ने ग्रामीणों व ठेकेदार के बीच मध्यस्थता कि और बढ़िया क्वालिटी के केबल लगाये जाने के आश्वासन पर ग्रामीण माने। गौरतलब है कि दयालपुर पंचायत में बिजली के खम्भे, ट्रांसफार्मर लगाने व केबल बिछाने का जिम्मा ईएमसी कम्पनी को मिला है। कम्पनी ने पेटी कॉन्ट्रैक्ट कर लोकल ठेकेदारों को कई पंचायतों का बिजलीकरण का काम दिया है। कम्पनी के जेइ निरंजन झा ने बताया कि केबल के क्वालिटी कि जांच कर कारवाई कि जायेगी।