*नालन्दा:बैंकिंग परीक्षा में जिले की बेटियों ने रचा इतिहास*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
मार्च महीने में महिला दिवस मनाया गया, चर्चा हुई कि लड़कियों को सभी क्षेत्रों में आगे आना चाहिए और होली के पूर्व ही बैंकिंग परीक्षा के घोषित परिणाम में जिले की बेटियों ने बड़ी संख्या में सफलता दर्ज कराकर पूरे देश को नालंदा की प्रतिभा से अवगत करा दिया। उक्त परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने लड़कों से बाजी मार ली। प्रसिद्ध करियर सलाहकार सह विकास कोचिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक विकाश कुमार मेघल ने बताया कि सितम्बर-अक्टूबर में आयोजित आईबीपीएस ग्रामीण बैंक की परीक्षा में नालंदा जिले की दो दर्जन से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है जिनमे से लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले काफी अधिक है।

रिजल्ट आने के बाद छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। सफल छात्राओं में निशा भारती, निशि कुमारी, सीमा कुमारी, अंशु कुमारी, दीप्ती सिन्हा के अलावा अविनाश कुमार, विनीत कुमार आदि को स्केल वन अधिकारी के रूप में चयन किया गया। ममता कुमारी, नेदा नासरी, कनक रानी, खुशबु रानी, अनामिका कुमारी, सीमा कुमारी, निशि कुमारी के अतिरिक्त सौरभ सिन्हा, सुमन सौरभ आदि का चयन कार्यालय सहायक के रूप में किया गया। सफल छात्राओं ने कहा कि नालंदा की बेटियों को कम नही आंके। हमें भी अवसर मिले तो हमें आगे बढ़ने से कोई रोक नही सकता। सीमा कुमारी ने कहा कि नालंदा में सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए बेहतर माहौल है और विकाश सर के मार्गदर्शन में हमलोग और आगे जा सकते हैं।
एक ओर तो नालंदा की बेटियां निशानेबाज़ी, रग्बी, फुटबॉल, पेंटिंग आदि में आगे बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर सरकारी नौकरी हासिल करने में भी अव्वल आ रही हैं।




Recent Comments