सारण :तरैया में डेंगू से मृत युवक के परिजन से मिले जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप, किया आर्थिक सहयोग
#कहा झाड़ -फुक में नही परे मरीज का उपचार कराये

तरैया
पोखरेरा गाँव मे डेंगू से पिड़ित मरीज की झाड़-फुक में मौत हो गयी है।घटना की सूचना मिलते ही जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह रविवार के दिन मृतक नकुल कुमार के घर पहुँचे और उसके पिता रामनारायण महतो से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया।तथा अपने समर्थकों के साथ उक्त अति पिछड़ा टोले के लोगो को समझाया कि अगर किसी का तबियत खराब होता है तो पहले डॉक्टर से उपचार कराये।जादू-मंत्र और झाड़ -फुक के चक्कर मे नही पड़े।अगर रोगी का समय से उपचार होगा तो इस तरह की घटनाएं आपके टोले में नही होगी।ज्ञातव्य हो कि उक्त युवक एक मजदूर था जो तामिलनाडु में काम करता था।एक माह पूर्व घर आया था।जिसे डेंगू हो गया था।जिसका कुछ दिन पटना उपचार कराया गया।परिजनों ने सम्पूर्ण उपचार नही कराया।और झाड़-फुक के चक्कर मे पड़ गए।जिससे शुक्रवार की रात्री अचानक मजदूर की मौत हो गयी।
*मुख्यमंत्री मजदूर श्रमिक कोष से मिलेगा सहायता राशि*
जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने घटना स्थल की सूचना मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय को देते हुए मुख्यमंत्री मजदूर श्रमिक सहायता कोष से मिलने वाली सहायता राशि एक लाख रुपये मृतक के परिजनों के देने की मांग की है।तथा परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 बीस हजार रुपये देने की मांग तरैया बीडीओ से किया।उक्त मौके पर धनवीर कुमार सिंह विक्कु,राजकुमार सिंह कुशवाहा,मो.मनौवर हुसैन,गणेश रजक,चंदेश्वर राम,विनोद मांझी,रामधार सिंह, ज्ञान्ति देवी, कुणाल किशोर आदि मौजूद थे।