सारण :तरैया मे दुध क्रय विवाद में दो पक्षों में हुए मारपीट के बाद विधायक ने ग्रामीणों के साथ की बैठक
#पुलिस पर एक पक्षीय कारवाई का लगाया आरोप

तरैया
दूध क्रय करने को लेकर हुए विवाद के कारण मारपीट के बाद रविवार को राजधानी गाँव मे विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने ग्रामीणों और दुग्ध क्रय केंद्र के पीड़ितों के साथ बैठक किया।जिसमें विधायक ने पुलिस प्रशासन के कार्य शैली पर उँगली उठाते हुए एक पक्षीय करवाई करने का आरोप लगाया है।विधायक ने कहा कि पिड़ित शायमबाबू राय के परिवार के महिलाओं को पुलिस रात्री में आकर अशब्द बोलती है और गाली गलौज कर रही है। विधायक ने पुलिस के कार्य शैली की निंदा करते हुए सारण एसपी से मामले की अनुसंधान करने की माँग की है।बता दे की 15 फरवरी को अकुचक के कुछ युवक राजधानी गाँव मे सुधा द्वारा संचालित दुग्ध संग्रह केंद्र पर दूध खरीदने गये थे।केंद्र का संचालक दूध देने से मना कर दिया था।जिसको लेकर विवाद में जमकर मारपीट हुई थी।जिसमे अकुचक के युवको के शरीर पर दूध का फैट जाँच करने वाला केमिकल(तेजाब) फेंका गया था।घटना के बाद दो गाँवो में तनाव उत्पन्न हो गया था।घटना की सूचना पाकर डीएसपी अशोक कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह स्थल पर पहुँच मामले को नियंत्रित करने में जुट गए थे।चार दिनों से स्थल पर तीन थानों की पुलिस कैम्प कर रही है।
ज्ञात हो की घटना में दोनों पक्ष से 10 लोगो पर दर्ज की गई है एफआईआर। एक पक्ष ने दूध नही देने पर महिला से छेड़खानी करने और घर में घुस लूटपाट करने की प्रथमिकी दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष ने दूध मांगने पर मारपीट कर तेजाब फेकने की प्रथमिकी दर्ज कराई है।
*थानाध्यक्ष बोले आरोप गलत*
थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दूध क्रय-विक्रय को लेकर मारपीट हुआ था।दोनों पक्षो का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।मामले की अनुसंधान किया जा रहा है।और शांति व्यवस्था के लिए स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है।पुलिस पर लगे आरोप गलत है।




Recent Comments