सारण :राजद विधायक ने नीतीश सरकार को कोसा
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम /इसुआपुर
इसुआपुर-
आज के बिहार में गरीबों, युवाओं के लिये कोई काम नही है।युवा पढ़लिखकर बेरोजगार हो रहे हैं।वही गरीब मजदूरों के लिए कोई काम नही है।जिससे उनकी स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है।लेकिन नीतीश की सरकार इस तरफ से आंखें बंद किये हुए हैं।ये बातें बनियापुर के राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने श्यामपुर स्थित वीरेंद्र कुमार तिवारी के आवास पर कही।वो यहाँ एक मांगलिक कार्यक्रम में आये थे।उन्होंने बिहार सरकार पर बरसते हुए कहा कि नीतीश की सरकार हर मोर्चे पर विफल है।हर बर्ग के गरीब तबके के लोगों पर अत्याचार हो रहा है।सूबे में बालू नही मिलने से करोड़ो मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।बेरोजगारी के वजह से उनके परिवारों का हाल बेहाल है तो जी एस टी के वजह से व्यवसायी काफी परेशान हैं।वही मुख्यमंत्री सात निश्चय के चक्कर में प्रदेश को घुमा रहे हैं।इसकी सजा जनता उन्हें देगी।अगले चुनाव में उनका सुपरा सफाया हो जायेगा।मोके पर बिक्रमा सिंह, राजकिशोर सिंह, अखिलेन्द्र कुमार सिंह, परमालिक सिंह, भोला सिंह,सुरेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामेश्वर तिवारी, प्रेचन्द्र तिवारी,देवेन्द्र तिवारी, दौलत देवी आदि उपस्थित थीं।




Recent Comments