◆ बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरते

तरैया, सारण। बिहार प्रदेश जनता दल यू के पार्टी कार्यालय कर्पूरी सभागार से रविवार को भर्चुअल मीटिंग हुई जिसमें पूरे बिहार के एक हज़ार पार्टी पदाधिकारियों तथा एक लाख से अधिक फेसबुक से जुड़े कार्यकर्ताओं को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर हम सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लाने की जरूरत है। लोगों के मन से भ्रम निकालने के लिए हमें लग जाना होगा। कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन सबों को लेना बहुत ही जरूरी है। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी लोगों ने टीका लगवा लिया है। इसमें कोई खतरा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि कोरोना से बचने के लिए हम सबों को हमेशा मास्क पहनने के साथ साथ सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा। इस महामारी से हम सबको मिलकर लड़ना होगा। वर्चुअल मीटिंग में मुख्य प्रवक्ता संतोष कुमार महतो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया कि सारण तटबंध की सुरक्षा एवं बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए तरैया समेत अमनौर, परसा, मसरख, मकेर, दरियापुर तथा सिवान के नवीगंज गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर बरौली तथा गंडक से सटे सभी सीमावर्ती क्षेत्र विशेष ध्यान देने और अधिकारियों को निर्देश देने तथा मुख्यमंत्री जी से अपने स्तर से बात रखने की बात कही। वर्चुअल मीटिंग में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी जीरादेई चंद्रभूषण पंडित ने मांग किया कि इस कोरोना काल में सरकार को अधिवक्ताओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। न्यायालय बंद होने कारण अधिवक्ताओं को काफी दिक्कत का सामना करना करना पड़ता है। वर्चुअल मीटिंग में पूरे बिहार से सभी जिला अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी, सांसद, विधायक, मुख्य प्रवक्ता तथा कई महत्वपूर्ण डॉक्टरों ने भी अपनी बातें रखी।