छपरा/छपरा। रविवार को परसा विधानसभा क्षेत्र के परसा नगर के सैदपुर मोहमदपुर गाँव में घर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया।जिसमे लोजपा विधायक प्रत्याशी राकेश सिंह ने दर्जनों लोगों के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया ।जहाँ सभी समुदायों के लोगो का भरपूर सहयोग औऱ समर्थन मिला लोगो ने बताया कि इस बार बदलाव जरूर होगा औऱ रामविलास पासवान जी के अधूरे सपने को पूरा करना हैं।इस मौके पर साथ में सरोज सिंह, राकेश सिंह, मनोज सिंह, अविनाश जी, राजा अशोक शुक्ला, प्रभु कुँवर, भूलन जी, गया सिंह, महेश राम, कुशेष राम, मँटू राम, सहित सैकड़ो लोगों ने साथ दिया।