नगरा (सारण)। प्रखण्ड के बी बी राम प्लस टू विद्यालय के छात्र कादीपुर निवासी जमाल अंसारी के पुत्र समीर जमाल ने बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परीक्षा में 430 अंक के साथ स्कूल टॉपर बना और अपने माता पिता के साथ प्रखण्ड का भी नाम रौशन किया। उसकी इस सफलता से परिवार तथा स्कूल के सभी शिक्षक काफी खुश है। बीबी राम उच्च विद्यालय नगरा में छात्र ने पहुँच कर प्रधानाध्यापक मो सबीब अंसारी समेत अन्य शिक्षकों को मिठाई खिलाई। वही शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे प्रेरित किया। उनकी सफलता पर लोगों ने शुभकामानएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मौके पर मानवेंद्र कुमार सुमन, अनिल राम, मनोज कुमार द्विवेदी, नसीम अख्तर, मणिकांत तिवारी, सोनू कुमार, कुमारी ममता, विजया कुमारी, हैप्पी श्रीवास्तव, बेबी कुमारी, प्रवीण कुमार, फैजान अख्तर अंसार आदि शामिल थे।