सारण :डोरीगंज मे 24 ड्राम किरासन तेल जप्त , दो गिरफ्तार
#************************************#
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज थाने के एस आई आजाद अहमद ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम पर लदी 24 ड्राम किरासन तेल जब्त किया। एस आई आजाद अहमद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक डीसीएम ट्रक पर पर छपरा से 24 ड्राम किरासन तेल कालाबाजारी के लिए डोरीगंज जा रही है। डीसीएम पर लदी 24 ड्राम में 4320 लीटर किरासन तेल था। डीसीएम के चालक बलिया जिला के हल्दी थाना के निरीपुर निवासी दीपक यादव व धंधेबाज बलिया शहर के कोतवाली थाना निवासी राजकुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही चालक,धंधेबाज व जप्त डीसीएम पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए किरासन तेल को जप्त कर लिया गया है।





Recent Comments