खागा नगर कि विद्युत व्यवस्था हुयी बदहाल,उच्च अधिकारी मौन
नही हो पा रही विद्युत आपूर्ति,आय दिन बिजली कटौती से क्षेत्र हलाकान
ए०के०केशकर
Edited by azad nab
खागा/फतेहपुर 16जलाई-नगर के 33/11 मुख्यालय विद्युत उपकेंद्र के द्वारा बीते दो तीन दिनों से आय दिन बिजली कटौती ने नगर के लोगो की नींदे उड़ा दी है।जहाँ खागा कस्बे स्थित विजयनगर मोहल्ले में बीते कई दिनों से ट्रांफार्मर के जले होने आय दिन कही न कही फाल्ट होने बिजली का औसत इस प्रकार गिरा की लोगो को दो चार घंटे ही बिजली मिल रही है।पेयजल की समस्या को लेकर लोग परेशान है।शासन के द्वारा क्षेत्र में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की बात झूठी साबित हो रही है।बिजली की इस तरह कि कटौती से नगर वासियो में रोष बना हुआ है।इन दो चार घंटो में अगर बिजली आती है तो उसका पावर या तो इतना हाई होता है जिससे कभी भी कोई भी दुर्घटना घट सकती है,या तो फिर इतना कम वोल्टेज होता हैं जो बिजली होना या न होना बराबर रहता है। वही विजय नगर मुहल्ले का 250 केवीए का ट्रांसफर 15 दिन के अन्दर तीन बार जल चुका हैं।जिसकी वजह ओवरलोड़ हैं।
जहां लोड़ 350 का हैं वहां 250 केवीए लगाने पर महज दो घंटे झेल पाता हैं। लोगों का कहना है कि *विद्युत कर्मचारी खुद विभाग को लगा रहे चुना*।जहां 400 केवीए ट्रांसफर कि जरूरत हैं तो क्यो जबरजस्ती 250 का लगा रहे हैं ।।
एसडीओ आरबी मौर्य का कहना हैं बरसात कि वजह से फाल्ट हो रहे हैं।बड़े ट्रांसफर मिल नही पा रहे। बाहर से कोशिश कि जा रही है।