सारण :मुखिया संघ की बैठक लिये गये अहम निर्णय
#मनोकामना सिंह
मढौरा
प्रखंड मुखिया संघ की निर्णायक बैठक गौरा मे सम्पन्न हुई ।रविवार को पूर्व मुखिया गणेश राय के कार्यालय पर आहूत बैठक मे कई निर्णय लिये गये ।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने किया ।बैठक मे मुखिया के अधिकारों मे कटौती के बाद के बदले हुये प्रस्थितियों पर चर्चा की गई ।सभी मुखिया ने सर्व सम्मति से निर्णय लिये की सात निश्चय के तहत वार्ड सभा का विरोध जारी रहेगा ।वार्ड सभा द्वारा चयनित योजनाओं की मुखिया द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी जायेगी ।वही अहम निर्णय ये भी लिया गया की किसी भी लाभुक के बैंक खाता मे राशि स्थानांतरित नहीं की जायेगी ।सभी ने एक स्वर मे कहा की ये लड़ाई अंतिम दौड़ तक लड़ी जायेगी ।बैठक मे मुखिया और उनके प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।अरुण सिंह ,गणेश राय ,सुमित रंजन ,मुंद्रिका प्र राय ,अभिषेक कु उर्फ जूगूनू सहित एक लगभग दर्जन मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि थे ।





Recent Comments