पश्चिम चंपारण लौरिया से राकेश पाण्डेय की रिपोर्ट
स्थानीय पुलिस ने अलग अलग गाँवों से थाना कांड संख्या १०७ के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दी है। इस बावत थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि अभियुक्त फारूक मियाँ पेसर इजहार मियाँ साकिन मरहिया तथा कमरूल मियाँ पेसर शमसुल मियाँ साकिन लौरिया चौक बस स्टैंड को लौरिया चौक बस स्टैंड से गुप्त सूचना के आधार पर घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है । थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को स अ नि विमलेश पासवान के नेतृत्व में छापेमारी कर दबोचा गया है। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।




Recent Comments