सारण :डेयरी फॉर्मर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ, मुखिया ने किया उदघाटन
तरैया:26मार्च 2018
फरीदनपुर मठिया बाजार स्थित माधोपुर पंचायत कार्यालय पर डेयरी फॉर्मर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को प्रारंभ हुआ।जिसका उदघाटन मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया सुशील कुमार सिंह ने किया।प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के डेयरी फॉर्मर को पूर्व कौशल अनुभव का प्रशिक्षण दिया जाएगा।फिर सभी डेयरी संचालको को पूर्व कौशल प्रशिक्षण और अनुभव का सरकारी प्रमाण पत्र दिया जायेगा।प्रथम दिन 100 डेयरी फॉर्मर को प्रशिक्षण दिया गया।ट्रेनर आशुतोष कुमार और विवेक मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया।उक्त मौके पर बीडीसी सच्चितनंद राय, ओमप्रकाश यादव,सुदीश कुमार यादव,मणिभूषण सिंह व अन्य मौजूद थे।