सिवान :घर में घुसकर लाखों की चोरी
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
तरवारा
जीबीनगर थाना क्षेत्र के बजरहिया गांव के मोतीलाल राम के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सामानों की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है इस संबंध में उनकी पत्नी सुनीता देवी ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है