वैशाली : बिहार के हाजीपुर से दो हार्ड कोर नक्सली गिरफ्तार

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के सोहर थी गांव स्थित तीलिया गाछी में माओवादी के हार्डकोर अमरनाथ साहनी के नेतृत्व में किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपने संगठन के साथियों के साथ मीटिंग करने की सूचना पर ए एसपी अभियान के नेतृत्व में जंदाहा थाना अध्यक्ष सफीर आलम मोहम्मद हकीमुद्दीन खान के साथ बताए गए निशानदेही पर सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एसएसबी के जवान के अलावा अन्य पुलिस सहयोगियों के साथ रविवार को संध्या 7 बजे उक्त स्थल पर पहुंचा ही था कि उसे पुलिस की भनक लग गई ।अंधेरा का लाभ उठाते हुए अमरनाथ साहनी राकेश साहनी कारी साहनी रविंद्र साहनी अनिल साहनी अनिल बैठा आदि भागने में सफल रहा इस दौरान सोहर थी गांव में घुसकर किसी किसी घर में छिप गए इसी बीच भागने के क्रम में दो व्यक्ति को धर दबोचा गया जो अपना नाम सोनू साहनी एवं रोहित साहनी ग्राम डिह बुचौली निवासी बताया उससे पूछताछ के क्रम में बताया की चुनाव संपन्न होने के बाद संगठन के लिए अधिक से अधिक लेवी वसूलने तथा संगठन का वर्चस्व स्थापित करने को लेकर मीटिंग किया जाना था मगर पुलिस के पहुंचने के कारण मीटिंग नहीं हो सकी पकड़े गए माओवादियों ने भागने वालों में राजा साहनी मोहम्मद इलियास वीर बहादुर शास्त्री मंटून पासवान पंकज राय एवं आठ दस अज्ञात व्यक्ति भाग निकला पकड़े गए अपराधी के पास से सोनू के जेब से लाल प्रिंट किया हुआ माओवादी पर्चा एवं ग्लैमर बाइक एवं रोहित के पेंट के जेब से एक पिस्तौल लोडेड के अलावा दो गोली तथा सैमसंग का मोबाइल बरामद हुआ पकड़े गए माओवादी को थाना कांड संख्या 124 /19 के तहत आरोपित करते हुए हाजीपुर जेल भेज दिया गया