विभूतिपुर में बीईओ ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, स्कूल बंद और शिक्षक गायब
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने प्रखंड के तीन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कहीं विद्यालय बंद तो तो कहीं बिना सूचना के शिक्षक फरार पाए गए।सर्वप्रथम बीईओ 03:11बजे मध्य विद्यालय सूरौली पहुँचे जहां विद्यालय बंद और सभी शिक्षक गायब मिले।वही दूसरी ओर 03:25 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसौना भुसवरी पहुँचे जहां किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी।सभी शिक्षक भी उपस्थित पाये गये।उसके बाद मनोज कुमार मिश्र 03:47 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहपुर बसौना पहुँचे। जहां कुल 06 शिक्षक में एक शिक्षक लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित पाये गये।वही शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि मेरा निरीक्षण करने का मुख्य उद्देश शिक्षकों को सम्मान के साथ सेवा करने का अवसर मिले।शिक्षक सही ढंग से कार्य करें।साथ ही बताया कि निरीक्षण में फरार पाए गए शिक्षक के ऊपर कार्रवाई की जायेगी।उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा।