सारण :डा. अम्बेदकर की जयंती मनी
———
अमित कु की रिपोर्ट
——–
लहलादपुर(सारण):
श्री ढोंढनाथ उच्च विद्यालय, लहलादपुर के प्राँगण में रविवार को डा भीमराव आम्बेडकर के जयंती समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षता कुशवाहा राजबल सिंह ने किया। जबकि मंच संचालन डा. दिनेश प्रसाद ने किया।समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने बुद्धम शरनं गच्छामी गाया, फिर बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेदकर के तस्वीर पर मालायार्पण किया गया।वक्ताओं ने डा. अम्बेदकर के बाल्यावसथा से लेकर संविधान निर्माण आदि तक उनके जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डा. अम्बेदकर ने समाज एवं राजनीति में सक्रीय भूमिका निभाते हुए अछूतों, स्त्रियों तथा मजदूरों को ह्क्क एवं सम्मान दिलाने केलिये संघर्ष किया तथा उन्होंने “द कास्ट्स इन इंडिया : देयर मेकेनिज्म”, “थाट्स आँन लिंग्युस्टिक स्टेटस”, “बुद्धिज्म एंड कम्युनिज्म” आदि पुस्तकों की रचना की।समारोह को रामविचार माँझी, सत्यदेव बैठा, कृष्ण राम, सुशील प्रसाद, सुजीत कुमार कुशवाहा, प्रो. रामअयोध्या प्रसाद, अजय कुमार माँझी. नंदलाल राम सहित दर्जनो लोग उपस्थित थे।





Recent Comments