*​मधेपुरा:चौसा में बिजली युक्त तार टूट कर गिरा,बच्चे की मौत*
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
बिजली बिभाग की घोर लापरवाही से आज फिर एक बच्ची की मौत हो गई।घटना जिले के चौसा प्रखण्ड की है।बिजली के तार की चपेट में आने से अब तक दर्जनों लोगों की जान जा चुकि है।बावजूद इसके विभाग कुम्भकर्णी निद्रा में सोये हुए है।
मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत  फुलौत  में  आज रविवार को बिजली युक्त तार  छू जाने से ग्यारह वर्षीय लक्षमी कुमारी की मौत हो गयी। घटना उस समय घटी जब बच्ची शौच के लिए जा रही थी।उसी समय तार कर गिर गयी। घटना की जानकारी देते हुए फुलौत पूर्वी मुखिया बबलू ऋषिदेव ने बताया कि घटना फुलौत के डाक बंगला चौक के समीप घटी।

उन्होंने बताया कि मृतक वीरेंद्र मंडल की पुत्री है। वह सुबह 7 बजे शौच के लिए जा रही थी उसी समय तार टूट करनिचे गिर गई ।

घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद अनिकेत कुमार मेहता, राजेंद्र महतो, चिरंजीव मंडल, देवन मंडल, बिलास मंडल,फुलौत पूर्वी  सरपंच वासुदेव साह ,समिति पप्पु खान मृतक के घर पंहुच कर परिवार के सदस्यों को सान्त्वना प्रदान किया। घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।