सारण :डबरा नदी पर असोइयां में बनेगा पुल !

#मनोकामना सिंह /दैनिक खोज खबर डेस्क :
मढ़ौरा (सारण):
नगर के युवा विकास समिति असोइयां द्वारा वार्ड संख्या 03 में डबरा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी ने शुक्रवार को स्थल मुआयना किया । स्थानीय ग्रामीणों की वर्षों से मांग है की बरसात के दिनों में नदी में पानी बढ़ जाने के कारण आसपास के एक दर्जन गांव की परेशानी बढ़ जाती है । प्रत्येक साल चचरी पुल ग्रामीणों की सहयोग से बनता है , फिर ध्वस्त हो जाता है । दूसरी बात दुर्घटना की भी संभवना रहती है । पुल निर्माण से लोग सीधे एसएच -73 से जुड़ जायेंगे , वही आसपास के खेतिहर किसानो और मजदूरों को भी काफी सहूलियत मिलेगी । ग्रामीण युवाओं की मांग पर सांसद रूढ़ी ने डबरा नदी पर असोइयां के सामने से पुल निर्माण के लिये अपने स्तर पर प्रयास करने को कहा और युवाओं को आश्वस्त किया की आप सभी के पुल निर्माण की मांग को पूरा किया जायेगा I श्री रूडी ने कहा कि वे विकास के कार्यों को लेकर सदैव तत्पर रहे है I उनके द्वारा करवाये गये कार्यो से लोग सीधे सीधे लाभावन्वित होते है I एम्बुलेंस और शव वाहन उनके तरफ से शुरू कराया गया था जो अपनी उपयोगिता को सामने रख रहे है I इसके अतिरिक्त बिजली के क्षेत्र में जो कार्य हुआ है वह अपनी कहानी खुद कह रहा है I सारण का दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांव आज बिजली की रौशनी से जगमग हो रहे है I छपरा मुजफ्फरपुर रोड को उन्होंने 2001 में ही उच्च पथ में ले लिया था लेकिन बीच में उनकी सरकार नहीं होने से काम रुका रह गया I जब सरकार में आये तो आज बिहार की एक वेहतरीन सड़क का सभी को लाभ मिलने लगा है I कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर में उपमुख्य पार्षद बिपिन सिंह ने संचालन जदयू अध्यक्ष गामा सिंह ने की I इसके पूर्व सांसद का असोइयां निवासी प्रमोद कुमार और भाजपा नेता ललन साह ने नेतृत्व में भब्य स्वागत किया गया I श्री रूडी के पुल निर्माण के लिए आश्वासन पर ग्रामीणों में खुशी दिखी I इस दौरान सांसद के साथ अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह , भाजपा के शम्भू प्र.सिंह, बलिराम तिवारी, भाजपा बिहार राज्य परिषद् सदस्य राकेश कु . सिंह,बलिराम तिवारी , जदयू के बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह संजय सिंह सहित अन्य भी उपस्थित थे I