सारण :युवकों के अड्डा बाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट 
——_
@ आधा दर्जन जख्मी तथा एक दर्जन पर मारपीट करने की शिकायत 
   बनियापुर (सारण) थाना क्षेत्र के चोरोंवा गांव में मंगलवार को कुछ युवकों के अड्डा बाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बनी हुई है। 
                       इस घटना के विषय में बताया जाता है कि कुछ स्थानीय युवक गांव के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नजदीक एक घर के सामने अड्डा बजी कर रहे थे। और जब घर का परिजन वहां अड्डा बाजी करने से मना किया तो युवकों ने विकेट व बैट से उसके उपर हमला करते हुए घर में घुस गये। तथा पीड़ित सहित घर के महिला सदस्यों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिसको लेकर 45 वर्षीय उमा राम ने एक दर्जन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वही दुसरे पक्ष के हसमुदिन अली ने प्रथम पक्ष पर बिना करण मारपीट का आरोप लगाते हुए लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी की प्रकृया चल रही थी। इधर इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर दोनों पक्षों में तनाव बनी हुई है। हालाँकि तनाव को समाप्त करने के लिए कुछ जनप्रतिनिधी भी लगे हुए हैं।