डूंगर सिंह बने भारतीय नव-निर्माण महासंघ राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 28 मई। सनातन धर्म ,गौ माता की रक्षा और राष्ट्रवादी सोच के साथ गठित संगठन भारतीय नव निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री चिरंजीवी महाराज के आदेश से महासंघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह भावण्डा ने युवा ,प्रखर राष्ट्रवादी विचारों के वाहक श्री डूंगर सिंह राजपुरोहित (झाबरा- थानक) को महासंघ के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है ।
आपके मनोयन पर बोलते भारतीय नव निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री चिरंजीवी महाराज ने कहा कि आपकी राष्ट्रवादी सोच और सनातन धर्म के प्रति सच्ची निष्ठा को देखते यह महत्वपूर्ण जिमेवारी आपको सुपुर्द की गई और पूरा विश्वास है आप इस जिमेवारी को निष्ठा से निभाएंगे ।
भारतीय नव निर्माण महासंघ के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रेम सिंह अखेराजोत (भावण्डा) ने डूंगर सिंह जी को नियुक्ति पत्र सोपते हुए कहा कि महासंघ को विश्वास है अब आपके नेतृत्व में पूरे देश प्रदेश में महासंघ हिंदूवादी सोच के साथ आगे बढ़ेगा ।
डूंगर सिंह जी के इस मनोयन पर मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता भैरु सिंह राजपुरोहित (सरवड़ी), नग सिंह मोहनगढ़ , लाल सिंह जागरवाल , श्रवण सिंह राजगरु सहित समाज बंधुओ ने बधाई दी और संत चिरंजीवी महाराज का आभार प्रकट किया ।




Recent Comments