शकील रजा बेगूसराय दैनिक खोज खबर रिपोर्ट
गुप्त सूचना के आधार पर एस पी बेगूसराय रंजीत कुमार मिश्रा के आदेश पर तेघरा डी एस पी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व ने फुलवरिया और तेघरा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की रात अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 7 युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की 5 मोटर साइकिल बरामद करने में सफलता पायी है। इस सिलसिले में फुलवरिया थाना परिसर में डी एस पी वीरेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एस पी रंजीत कुमार मिश्रा के आदेश पर मोटर साइकिल चोर गिरोह को पकड़ने के लिए तेघरा और फुलवरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से फुलवरिया और बरौनी समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी में अलग अलग जगहों से मोटर साइकिल चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी की 5 मोटर साइकिल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि टाउन थाना बेगूसराय क्षेत्र से चोरी हुई 3, गरहारा से 1 और फुलवरिया थाना क्षेत्र से 1 चोरी हुई मोटर साइकिल बरामद हुआ है। डी एस पी ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान फुलवरिया 2 निवासी राजा कुमार, फुलवरिया 3 निवासी चन्दन कुमार, सूरज कुमार, फुलवरिया 1 निवासी राहुल कुमार, सतीश कुमार, राजकुमार और बरौनी 3 निवासी राकेश कुमार के रूप में हुयी है। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार युवक मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया करता है। मौके पर तेघरा इंडपेक्टर, फुलवरिया थानाध्यक्ष रंजीत रंजन, तेघरा थानाध्यक्ष रामस्वार्थ पासवान अत्यादि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।




Recent Comments