सारण : ट्रैफिक रूट में बदलाव का आज अंतिम और तीसरा दिन रहा,कल होगा इस पर फैसला 
#तीन दिनों के ट्रायल के लिए हुई है ट्रैफिक रूट में बदलाव

छपरा 
आम लोगो की अत्यधिक भीड़ और ट्रैफिक जाम के समस्या से तंग आकर सारण एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी ने ट्रैफिक रूट में हुई है।  बड़ी फेर बदल जिसका आज तीसरा और अंतिम दिन था कल इस पर होगा फैसला । 
वैसे आम जनता की माने तो पहले से काफी अच्छा लग रहा है शहर में चलना वही कुछ जगहों को छोड़ कर बाकी ट्रैफिक रूट सही है । 

छपरा के जागरूक और समाज सेवियो जैसे लियो आदित्य अग्रवाल आकाश सोनी लियो विकी अनु श्री प्रियंका जी सभी ने खुशी जाहिर की और ट्रैफिक इंचार्ज नीलमणि रंजन को इस अच्छे कार्य के लिए दिया धन्यवाद और इन सभी का एक निवेदन भी है कि मौना चौक से जो साहेबगंज के तरफ रास्ता है उसमें काफी अवैध कब्जा है जिसे मुक्त करा देने पर शायद छपरा के जाम से मुक्ति मिल जाय।