सारण:शिक्षकों के ससमय विद्यालय नहीं आने से नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा
बनियापुर (सारण)
बनियापुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर में 10.30 तक शिक्षकों की अनुपस्थित को देख ग्रामीण भड़क गए। और विद्यालय का घेराव कर प्रांगण में हंगामा करने लगे। जहां अन्य ग्रामीणों के सुझ-बुझ के बाद मामला शांत हो सका।
बताया जाता है कि इस विद्यालय की यह पुरानी रवैया है। जहां के सभी शिक्षक अपने मन अनुकूल आते-जाते रहते है। सच मानें तो इस विद्यालय में कूल पांच शिक्षक पदस्थापित है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के लगभग शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते है। लोगों ने इसकी शिकायत भी बीईओ से की थी। लेकिन बीईओ द्वारा इन शिक्षकों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सोमवार को विद्यालय के कूल शिक्षकों में राजेश कुमार ही पहुंच पाऐ थे। बाकी के शिक्षकों में प्रधाना अध्यापक राज कुमार सिंह, प्रफूल सिंह, बेबी देवी, अमर नाथ मिश्रा विद्यालय से अनुपस्थित ही थे। लोगों का आरोप था कि पिछले वर्ष की छात्र वृत्ति भी छात्रों के खाते में नहीं गई है। आरोप है कि विद्यालय के सभी शिक्षकों की अपनी मन मर्जी चलती है। जिसमें एक शिक्षक विद्यालय छोड़ बराबर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के पास ही बैठे रहते है। इसी के कारण बीईओ भी इन शिक्षकों के खिलाफ शिकायत तक नहीं सुनते है। जहां ग्रामीणों में नितिश कुमार कुशवाह, शिवानी प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, रामाशंकर महतो अजय साह, रितेश कुमार आदि ग्रामीणों द्वारा विद्यालय पर हंगामा किया गया।




Recent Comments