सारण :छात्र संगठनों ने जगदम कॉलेज पर किया बवाल
#संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई जगदम कॉलेज पर स्नातक पार्ट थ्री के फार्म भरने को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने जम कर बवाल किया।
मिली जानकारीनुसार
जगदम कॉलेज छपरा में छात्रों कोफॉर्म भरने से रोका जा रहा था , ये कह कर की राज्य सरकार के निर्धारित सीट से अधिक जिनका नामांकन हुआ है उनका फार्म नही भरा जाएगा।इस बात की जानकारी जैसे ही छात्र संगठन आर एस ए एवं छात्र राजद को हुई इन संगठनों के सदस्य तुरंत ही संग़ठन के साथियों के साथ संयोजक विवेक कुमार विजय एवं छात्र राजद अध्य्क्ष प्रिंस कुमार के साथ जगदम कॉलेज पहुँच कर छात्रों के समस्या को सुन कर सबसे पहले काउंटर बन्द कराया उसके बाद प्रिंसिपल का घेराव किया । छात्र नेताओ ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जब उनका पंजीयन किया है और पार्ट1 और पार्ट 2 का एग्जाम लिया है तो पार्ट 3 का फॉर्म भरने से वंचित करना एक तरीका से गुंडा गर्दी है। इसमें छात्र कहा दोष है ।आखिर क्यों लिया गया नामाँकन उसी समय रद कर देना चाहिये । विश्विद्यालय प्रसासन
सारण प्रमंडल के छात्रों का भविष्य बर्बाद करने का ठिका ले लिया है हम लोग किसी भी कीमत पर ये होने नही देंगे ।

विरोध प्रदर्सन में छात्र राजद के यूनिवर्सिटी अध्यक्ष प्रिंस सिंह
सुजीत कुमार वशाल कुमार सिंह बिट्टू कुमार सोनू कुमार राजन कुमार अमरेंद्र कुमार सिंह इत्यादि।




Recent Comments