सारण :महान संत वेदांत मार्तण्ड जगत गुरू 1008 त्रिण्डी गोपालाचार्य जी महाराज आजकल छपरा प्रवास पर 

छपरा 
महान संत वेदांत मार्तण्ड जगत गुरू 1008 त्रिण्डी गोपालाचार्य जी महाराज आजकल छपरा प्रवास पर है ये बड़े ही सौभाग्य की बात है कि ऐसे संतो का आगमन अगर अचानक हो जाये तो आम जनमानस का कल्याण ही होता है । 
जगत गुरु गोपालचार्य ने खलपुरा पंचायत के पंचायत भवन के पास बिलकुल गंगा सरयू के पास अपना आसन रखा हुआ है जहाँ उनके दर्शन के लिए लोगो की भीड़ लगनी शुरू हो चुकी है । 
इसी क्रम में आज उनके शिष्य एवम समाज सेवी अरुण पुरोहित और श्यामसुंदर मिश्र सभी ने मिलकर गुरु जी के कर कमल द्वारा पण्डित रामयत्न ओझा शिक्षण शोध संस्थान सह पण्डित शिवजी मिश्र वेदविधालय घोरहट ग्राम माझी छपरामे सैकड़ो कम्बल गरीबो एवम वेद विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को भी इस ठंड में कम्बल दिया गया । 

वैसे हर रोज  सदर प्रखंड के खलपुरा पंचायत भवन के समीप त्रिदण्डी स्वामी जी के द्वारा सत्संग का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमे लोगो की संख्या हर रोज दुगुनी होती जा रही है।