भीलवाड़ा:महेश पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया
आज़ाद नेब (8058220365)
भीलवाड़ा 9 मई। महेश पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस मनाया गया जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्र- छात्राओं द्वारा माँ और उनके मातृत्व भाव के महत्व और गहराई एवं जीवन उनके संदर्भ को दर्शाने हेतु कविता पाठ, नाट्य मंचन एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें माँ व बच्चे के रिश्ते के भावों को शाब्दिक संदर्भो से उकेरा गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रृंखला बनाकर माँ शब्द को दर्शाया। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमान राधेश्यामजी चेचाणी सचिव श्री राजेन्दजी कचौलिया कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायणजी मून्दड़ा अतिथि थे कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अरविन्दर कौर द्वारा दी गई।




Recent Comments